नई दिल्ली, मई 29 -- कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब सिद्धारमैया ने बड़ी डिमांड रख दी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सिद्धारमैया ने कांग्रेस आलाकमान के सामने अपने बेटे और MLC यतींद्र सिद्धारमैया को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग रख दी है। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को ही सिद्धारमैया ने CM पद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को राज्यपाल ने थावरचंद गहलोत ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके बाद राज्य में डी के शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने जा रास्ता साफ हो गया है। इस बीच न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में नई सरकार के गठन और नए मुख्यमंत्री के नाम को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है। इन बैठकों में सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान के सामने अपने बेटे के राजनीतिक भविष्य को सुरक्षि...