गिरडीह, अप्रैल 13 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। मधुबन मुख्य मार्ग स्थित सिद्धायतन के पास संकरी व जर्जर सड़क दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है। संकरी सड़क में हमेशा पानी बहने से सड़क की हालत जर्जर हो गई है। मधुबन आने जाने के दौरान हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दिन रात वाहनों से आवाजाही करने वालों की सांसें अटकी रहती है। मधुबन के लोगों ने सड़क मरम्मति के अलावा पानी बहाव पर रोक लगाने की मांग की है। बताया जाता है कि मधुबन मार्ग स्थित सिद्धायतन के पास सड़क किनारे दोनों ओर बड़ी बड़ी चट्टान रहने के कारण सड़क संकरी हो गई है। साथ ही सड़क किनारे वाटर पाइपलाइन लीकेज होने के कारण दिन-रात पानी का बहाव सड़कों पर होता है। पानी बहाव के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। संकरी व जर्जर सड़क के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। संकरी सड़क, ऊपर से पानी के बहाव के कारण...