सिद्धांत और व्यवहार के बीच की खाई को पाटता है टीएलएम : उमेश प्रसाद सिंह
हाजीपुर, जून 25 -- गोरौल । संवाद सूत्र प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। शिक्षक के दिशा निर्देश के आलोक में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के टीएलएम का निर्माण किया। गणित एवं विज्ञान क्लब के द्वारा टीएलएम मेला का आयोजन किया गया।
टीएलएम मेले का आयोजन गणित क्लब के नोडल शिक्षक उमेश प्रसाद सिंह ने इसे बच्चों द्वारा उठाया गया सराहनीय कदम बताया। इन्होंने कहा कि टीएलएम सिद्धांत और व्यवहार के बीच की खाई को पाट सकता है। उन्होंने कहा कि टीएलएम सक्रिय अधिगम, दृश्य सहभागिता और अनुभावनात्मक अधिगम को बढ़ावा देता है, जो आज की कक्षा के लिए आवश्यक तत्व है। इससे प्रत्येक छात्र चाहे वह सक्षम हो या न हो जटिल विषयों को आसानी से समझ सकता है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने कहा कि शिक्षण सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.