कन्नौज, अप्रैल 4 -- छिबरामऊ। नगर के प्राचीन सिद्धपीठ हनुमान गढ़ी मंदिर में आचार्य पं.अरविन्द दास चतुर्वेदी के सानिध्य में विधि-विधान से यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूर्ण आहुति देकर यज्ञ का समापन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञ के उपरांत मंदिर के महंत प्रभात दास शुक्ला व सेवक अचलदास द्वारा भंडारे का शुभारंभ कराया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और सभी ने श्रद्धाभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही तथा पूरे दिन जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल गूंजता रहा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...