सहारनपुर, मई 18 -- सहारनपुर, संवाददाता। गौरव विहार स्थित सिद्ध पीठ संकट मोचन श्री बालाजी धाम में चल रहे वर्षोत्सव एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास आचार्य अजय किरण महाराज ने राजा दक्ष के अहंकार को समाप्त करने वाली भगवती सती के मार्मिक प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। आचार्य अजय किरण महाराज ने भक्त प्रह्लाद की अनन्य भक्ति और उसकी अपार शक्ति का वर्णन करते हुए कहा कि जीवन में निंदक का होना आवश्यक है, क्योंकि वही व्यक्ति को आगे बढ़ने और विशिष्ट स्थान प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति और श्रद्धा से भगवान की कृपा सहज ही प्राप्त होती है।कथा यह भी पढ़ें- सच्चे भक्त को विपरीत परिस्थितियों में भी घबराना नहीं चाहिए के अगले चरण में भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र...