देवघर, मई 3 -- करौं। सिद्धपीठ पाथरोल के कालीधाम स्थित संकट मोचन धाम में शुक्रवार देर शाम वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- श्री रामचरित मानस नवाह परायण यज्ञ का हुआ समापनकार्यक्रम का आयोजन साथ ही हनुमानजी की महाआरती और श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। बताते चलें की संकट मोचन धाम पाथरोल में वर्ष 2002 से प्रत्येक महीना के पूर्णिमा पर भक्तों के सहयोग से बाबा का महाआरती, भजन कीर्तन और खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन होता आ रहा है। इसी क्रम में भजन कीर्तन व खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।भजन गायकों की प्रस्तुति मौके पर भजन गायक लालटू पाल ,उपेंद्र रवानी और अक्षय शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति कर भक्तों को खूब झुमाया। वहीं संगीत में सुरेन दासदिनेश दास,जटाशंकर राउत आदि कलाका...