पीलीभीत, मार्च 28 -- सिद्धपीठ टीबरी मंदिर पर श्रीराम ब्रहम्म शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया गया। सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर यज्ञ में आहुतियां देकर जनकल्याण की प्रार्थना की गई। बीसलपुर के गांव नौगवां नवीनगर स्थित टीबरी मंदिर पर चल रहे श्रीराम ब्रहम्म शक्ति महायज्ञ में तमाम शहरों से आए लोगों ने यज्ञ में आहुतियां देकर जनकल्याण की प्रार्थना की। यज्ञाचार्य महंत हरिसेवादास के द्वारा विधि विधान से यज्ञ सम्पन्न कराया गया। यज्ञ में दिनेश पटेल, संगीता गंगवार, महेंद्रपाल, हरिनंदन वर्मा, रामपाल गंगवार, हरिओम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। मेले में चल रही वृंदावन की रामलीला को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। मेले में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया तो वहीं लोगों ने जमकर खरीदारी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...