किशनगंज, जून 20 -- ठाकुरगंज। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के कलकतिया फार्म स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ काली मंदिर में मंगलवार देर रात चोरों ने दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और माता काली के कीमती आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार रात मंगलवार की रात करीब 2:20 बजे दो युवक मंदिर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश करते दिखाई दिए। चोरों ने सुनियोजित तरीके से माता काली के मुकुट, कंगन, मंगलसूत्र समेत अन्य आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए। बुधवार सुबह मंदिर खुलने पर पुजारियों और श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी मिली। माता के आभूषण गायब देख लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। यह भी पढ़ें- सिद्धपीठ काली...