हरदोई, मार्च 13 -- अतरौली। आदि गंगा गोमती नदी के किनारे लालपुर खाले गांव में शुक्रवार को सिद्धनाथ बाबा के छप्पन भोग के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कश्यप मित्र मंडली द्वारा आयोजित 26वें वार्षिकोत्सव मेले में विशाल भंडारा, भजन-कीर्तन और रामलीला का आयोजन किया गया। सिद्धनाथ बाबा मंदिर की प्राचीन मान्यता के कारण हरदोई के साथ-साथ सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी और लखनऊ से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। गोमती नदी पर बनाया गया लकड़ी का पुल आस्था की डगर बनकर भक्तों को मंदिर तक पहुंचाता रहा, जिससे हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंचे। सीतापुर के शिवपुरी निवासी सुमेर बाबा पिछले 22 सालों से श्रद्धाभाव के साथ निःशुल्क लकड़ी के पुल का निर्माण करते आ रहे हैं। पुल डगमगाता रहा, लेकिन श्रद्धालु आस्था के साथ ...