फरीदाबाद, मई 28 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सूरजकुंड मार्ग स्थित लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम- सिद्धदाता आश्रम में आश्रम के संस्थापक वैकुंठवासी श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज की जयंती एवं आश्रम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य आनंदोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर सहित देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और संगीत संध्या में भाग लेकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर वैकुंठवासी स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज की समाधि पर पूजन, पुष्पांजलि एवं जनकल्याण के लिए यज्ञ किया गया। रामानुज संप्रदाय की तीर्थपीठ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने दिव्य विग्रह का अभिषेक कर 56 भोग अर्पित किए।फरीदाबाद यह भी पढ़ें- भाग...