वाराणसी, जुलाई 25 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भेलूपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं सिद्धचक्र पाठ के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण दिखा। बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ प्राप्त किया। उन्होंने जल, चंदन, अक्षत, पुष्प-नैवेद्य, दीप, धूप अर्पित कर भगवान की विधिवत पूजा की। संपूर्ण विधान काशी में विराजमान मुनिश्री 108 धर्मसागर महाराज एवं मुनिश्री 108 भवसागर महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। मुनिश्री धर्मसागर ने कहा कि सिद्धचक्र पाठ के नौ दिन आत्मशुद्धि, संयम और आध्यात्मिक उन्नति के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। जो श्रद्धालु पूर्ण आस्था के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान में शामिल होते हैं, उन्हें अनेक पुण्यों की प्राप्ति होती है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: विधि ...