रांची, फरवरी 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। रेल मंत्रालय ने झारखंड के दो नए स्टेशन में हॉल्ट की स्वीकृति दी है। इसमें रांची रेलमंडल के मुरी-गोंडा खंड पर रंगमती में नया हॉल्ट बनाया गया है। इससे आसपास के ग्रामीणों को स्थानीय बाजारों और शैक्षणिक संस्थानों तक सीधी रेल पहुंच मिलेगी। रेल सुविधा घर के नजदीक उपलब्ध होने से यात्रा लागत कम होगी। क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क से बेहतर जुड़ाव सुनिश्चित होगा। दूसरा हॉल्ट आद्रा मंडल के पुरुलिया-गौरीनाथधाम खंड पर सिदो-कान्हू विश्वविद्यालय के पास एक यात्री हॉल्ट स्टेशन को भी स्वीकृति दी गई है। यह हॉल्ट छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय निवासियों को विश्वविद्यालय और आसपास के क्षेत्रों तक आसान व सुरक्षित रेल पहुंच प्रदान करेगा। इससे यात्रा समय में कमी आएगी। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को शैक्षणिक गतिशीलता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.