दुमका, सितम्बर 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में शनिवार को कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर की अध्यक्षता में वित्त एवं लेखा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें देवघर महाविद्यालय के कला प्रखंड की चारदीवारी के जीर्णोद्धार, एसपी महिला महाविद्यालय दुमका की चहारदीवारी की मरम्मत एवं रंग-रोगन, 14 नए मॉडल एवं महिला महाविद्यालयों के सुरक्षा प्रहरियों तथा अन्य महाविद्यालयों के बाह्य स्रोत गैर-शिक्षण कर्मियों के वेतन-भत्ता भुगतान, महिला महाविद्यालय साहिबगंज के होल्डिंग कर के भुगतान सहित अन्य प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया। बैठक में कुलसचिव डॉ. अब्दुस सत्तार, डीन अकादमिक कार्य डॉ. जैनेन्द्र यादव, पूर्व एलडीएम इंडियन बैंक प्रवीण कुमार सदस्य के रूप में उपस्थित थे, जबकि वित्त पदाधिकार...