दुमका, अप्रैल 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की ओर से 142 स्नातक प्रशिक्षुओं के चयन के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। इस पहल के तहत झारखंड राज्य के किसी भी विश्वविद्यालय या कॉलेज से वर्ष 2021 से 2025 के बीच स्नातक(यूजी) उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से अभ्यर्थियों के स्नातक में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यालयों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में एक वर्ष की अवधि के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रत्येक प्रशिक्षु को प्रतिमाह 12,000 रुपया का स्टाइपेंड दिया जाएगा। एक वर्ष के प्रशिक्षण पूर्ण होने पर अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि स्नातक प्रशिक्षु योजना केंद...