लातेहार, अप्रैल 29 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि, लातेहार की निदेशक परिषद की बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया। बैठक के दौरान संघ के कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस क्रम में संघ के सुचारू संचालन एवं कार्यों के प्रभावी निष्पादन हेतु प्रोफेशनल मैन पावर की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ के लिए आवश्यक प्रोफेशनल मैन पावर की नियुक्ति हेतु तीन पदों को चिन्हित किया जाएगा तथा इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर विभाग को प्रेषित किया जाएगा, ताकि आवश्यक स्वीकृति प्राप्त कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। यह भी पढ़ें- डीसी ने पांडुलिपियों से संबंधित जानकारी एकत्रित करने का दिया निर्देश डीसी ने संबंधित...