सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन
दुमका, अगस्त 30 -- दुमका, प्रतिनिधि। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। विद्यालय के प्राचार्य देवप्रिय मुखर्जी, उप प्राचार्य राजेश झा, खेल शिक्षक रंजीत मिश्रा, मंतोष तिवारी सहित अन्य शिक्षकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उप प्राचार्य राजेश झा ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में बताया। विद्यालय में कक्षा पहली से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए रस्साकशी, सेक रेस, थ्री-लेग रेस, कबड्डी, खो-खो सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया कार्यक्रम विद्यालय के सचिव प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.