सिदो कान्हू उच्च विद्यालय की छात्रा कृतिका आर्ट्स संकाय में 468 अंक लाकर बनी जिला टॉपर
दुमका, मई 14 -- संदीप कुमार राम दुमका, प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- विज्ञान संकाय में लड़कों व आर्ट्स संकाय में लड़कियों का रहा दबदबा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया है। सिदो कान्हू उच्च विद्यालय की छात्रा कृतिका सिंह ने आर्ट्स संकाय में 468 अंक लाकर जिला और अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कृतिका के पिता नहीं हैं। उनकी माता अर्चना गृहिणी हैं। अर्चना ने बताया कि उनकी बेटी आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है। उन्होंने कहा अपनी बेटी पर हमें काफी गर्व है। आगे भी इस तरह वह हर मुकाम को हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद कृतिका ने लगन और परिश्रम से यह सफलता अर्जित की है। कृतिका ने बताया कि वह आगे भी इसी मेहनत से पढ़ाई जारी रखकर अपने माता-पिता का सपना पूरा करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.