जमशेदपुर, जून 21 -- सिदगोड़ा थाना अंतर्गत सूर्य मंदिर के पास मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से स्कूटी सवार बदमाशों ने गले से चेन की छिनतई कर ली और फरार हो गए। घटना के बाद मौके अर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जिसमें घटना कैद हो गई है। पीड़िता रीना मिश्रा ने बताया कि वह बारा फ्लैट में रहती है। वह हर दिन की तरह अपनी बेटी के साथ टहलने के लिए निकली थी। सूर्य मंदिर के पास पीछे से स्कूटी सवार बदमाश आए और पीछे से थप्पड़ मारा। इसी बीच स्कूटी के पीछे बैठे बदमाश ने गले से सोने की चेन छीन ली। रीना के अनुसार चेन की कीमत दो लाख है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...