जमशेदपुर, जून 9 -- जमशेदपुर की ट्रैफिक पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ताजा मामला सिदगोड़ा का है, जहां वाहन जांच के दौरान एक युवक को रोककर पुलिस ने जबरन बाइक की चाबी छीनने का प्रयास किया। युवक के विरोध करने पर पुलिसकर्मी ने उसका हेलमेट जबरन उतार लिया। पास ही खड़े एक व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया। अब पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, न्यू बारीडीह निवासी प्रदीप तियू टाटा स्टील में कार्यरत हैं। वे रविवार सुबह अपनी पत्नी को डॉक्टर के पास लेकर गए थे। उन्होंने जैसे ही पत्नी को बाइक से उतारा, पेड़ के पीछे छिपा ट्रैफिक पुलिस का एक जवान अचानक दौड़कर आया और उनकी बाइक की चाबी छीनने की कोशिश करने लगा। जब वह चाबी नहीं छीन पाया तो उसने जबरन प्रदीप के सिर से हेलमेट उतार लिया। इस घटना का वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.