सिदगोड़ा में बंद घर का ताला तोड़ स्कूटी चोरी
जमशेदपुर, मार्च 19 -- सिदगोड़ा में चोरों ने बंद क्वार्टर को निशाना बनाते हुए स्कूटी की चोरी कर ली। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। अभय सिंह के क्वार्टर में उस समय कोई मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद चोरों ने आंगन में खड़ी स्कूटी की चोरी की और और मौके से फरार हो गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब अभय सिंह घर लौटे। उन्होंने दरवाजे का टूटा ताला देखा और अंदर जाकर जांच की तो स्कूटी गायब मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत सिदगोड़ा थाना में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.