जमशेदपुर, मार्च 9 -- जमशेदपुर संवाददाता। सिदगोड़ा में दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज लिया। इस संबंध में भुइयांडीह कान्हू भट्ठा निवासी पंचम भुइयां ने 7 मार्च को सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। फुटेज के आधार पर पुलिस ने 8 मार्च को सिदगोड़ा स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित सांडिल उर्फ टुनू के रूप में हुई है। वह सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास का रहने वाला है। आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड और नकद 500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार चोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.