जमशेदपुर, मई 5 -- सिदगोड़ा अमल संघ के पास रविवार को बंद क्वार्टर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी कर ली। घटना अमल संघ के पास स्थित क्वार्टर नंबर एल-4/39 की है, जहां टाटा स्टीलकर्मी राकेश कुमार झा अपने परिवार के साथ रहते हैं। जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार झा अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने पैतृक गांव गए हैं। घर की देखरेख के लिए उन्होंने चाबी रिश्तेदार को दे रखी थी। रविवार सुबह करीब 8 बजे रिश्तेदार घर बंद कर ड्यूटी पर चला गया। इस दौरान चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए घटना को अंजाम दिया। चोर पीछे के दरवाजे को तोड़कर घर में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने कमरों की तलाशी ली और अलमारी का लॉक तोड़कर नकदी व गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोर करीब 10 से 12 हजार रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए。 यह...