जमशेदपुर, अप्रैल 25 -- सिदगोड़ा पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भुइयांडीह ग्वाला बस्ती निवासी चन्दन साव, रवि शर्मा और चोरी के गहने बिकवाने वाले आदित्य वर्मा शामिल है। पुलिस ने चोरी किए गए म्यूजिक सिस्टम, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार एक माह पूर्व सिदगोड़ा वर्कर्स फ्लैट में चोरी की घटना हुई थी। हालांकि पुलिस चोरी के गहने बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस चोरी के गहने खरीदने वाले राजकुमार नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...