जमशेदपुर, मई 10 -- सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु में शनिवार सुबह घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पति रवि सिंह ने अपनी पत्नी रेशम सिंह पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीच-बचाव करने पहुंची रेशम की मां सुनीता कालिंदी भी इस हमले में घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही मारपीट पर उतर आया। गुस्से में आए रवि सिंह ने चाकू निकालकर पत्नी पर हमला बोल दिया। हमले में रेशम सिंह जमीन पर गिर पड़ीं। बेटी को बचाने पहुंची मां सुनीता कालिंदी भी धक्का-मुक्की और हमले में घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। हमला करने के बा...