जमशेदपुर, मई 14 -- जमशेदपुर। सिदगोड़ा की नंद नगर ग्वाला बस्ती निवासी मलकीत सिंह (47) ने गुरुवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मलकीत का शव घर पर फंदे से लटका पाया गया। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल मलकीत को फंदे से उतारा और टीएमएच लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। फिलहाल शव को अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। यह भी पढ़ें- लोटा-पानी के अगले दिन युवक ने फांसी लगाकर दी जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...