जमशेदपुर, जनवरी 20 -- ऑपरेशन प्रहार के तहत सिदगोड़ा और सोनारी थाना पुलिस ने छापेमारी कर महिला समेत तीन लोगों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। सिदगोड़ा पुलिस ने एग्रिको सिग्नल के पास स्थित एक क्वार्टर में छापेमारी कर 100 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक महिला और एक पुरुष को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में भुइयांडीह छायानगर निवासी प्रीति कुमारी और सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी राहुल सांडिल शामिल हैं। पुलिस ने राहुल के पास से 25 पुड़िया और प्रीति के पास से 75 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है। इसके अलावा 5,480 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। थाना प्रभारी बिरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर ब्राउन शुगर की तस्करी की जा रही है, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। इधर, सोनारी पुलिस ने भी कपाली बस्ती के पास छापेमारी कर 11...