मुंगेर, मई 16 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार की शाम नगर के सितुहार मोड़ के समीप बाइक दुर्घटना में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना की जानकारी देते हुए जख्मी गौरव कुमार ने बताया कि सितुहार मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिसमें मेरे हाथ एवं पैर में चोटे आई है। वहीं परिजनों के द्वारा मुझे अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां मेरा इलाज किया गया। वहीं चिकित्सक डॉ. मधुकर नंदी ने बताया कि युवक के हाथ एवं पैर में चोटे आई है। हाथ में गहरा जख्म है जिसकी ड्रेसिंग कर दी गई है और आवश्यक दवाइयां देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह भी पढ़ें- ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपती जख्मी, पत्नी रेफर यह भी पढ़ें- ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपत्ति जख्मी, पत्नी रेफर यह भी पढ़ें- बाइक की चपेट में आने से युवक ...