रुद्रपुर, मई 9 -- राजेंद्र तिवारी, सितारगंज। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ सितारगंज उप जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सितारगंज उप जिला चिकित्सालय और हाल ही में उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म में रिक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की तैनाती आगामी 15 दिनों के भीतर कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद लंबे समय से रिक्त हैं, जिन्हें शीघ्र भरा जाएगा। शक्तिफार्म सीएचसी के ल...