रुद्रपुर, जून 2 -- सितारगंज, संवाददाता। प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे मंगलवार को मेडिकल स्टोर बंद रखने को लेकर उठे विरोध के बीच मंगलवार को केमिस्ट एसोसिएशन ने अपना पक्ष रखते हुए एसडीएम और मुख्य चिकित्साधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगा सिंह के नेतृत्व में दवा व्यापारियों ने बताया कि सितारगंज क्षेत्र में करीब 100 मेडिकल स्टोर हैं। इनमें से आधे मेडिकल स्टोर प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को और शेष आधे दूसरे और चौथे मंगलवार को बंद रहते हैं। उन्होंने कहा कि दवा विक्रेताओं को दवाइयों की खरीद और आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहर जाना पड़ता है, इसलिए यह व्यवस्था लागू की गई है। बताया कि सभी मेडिकल स्टोर एक साथ बंद न हों, इसके लिए यह रोस्टर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में दवाइयों की आवश्यकता हो...