रुद्रपुर, मार्च 10 -- सितारगंज। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए वृहद स्तर पर एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया है। वहीं, पहले दिन करीब पांच बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि विभाग की ओर से उप जिला अस्पताल, सितारगंज को करीब 500 वैक्सीन की पहली खेप मिल गई है। मंगलवार से वैक्सीनेशन का कार्य भी शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि सप्ताह में तीन दिन यानी मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को एचपीवी टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वह अपनी 14 साल की बेटियों का अस्पताल से नि:शुल्क एचपीवी टीकाकरण कराएं। ताकि, उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.