रुद्रपुर, फरवरी 3 -- सितारगंज। मंगलवार को सीडीओ देवेश शाशनी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। सीडीओ ने सड़क, बिजली, पानी, जलभराव, प्रमाण पत्र से संबंधित लोगों की कुल 43 शिकायतों को सुना। जिसमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। उन्होंने अधिकारियों को पंजीकृत समस्याओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित कराने का निर्देश दिया। साथ ही, कहा कि समस्या जिस स्तर की है। उसी स्तर पर समाधान करें। जिसे कि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। मंगलवार को सितारगंज तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस पर सीडीओ देवेश शाशनी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी संवेदनशील होकर जन समस्याओं को सुने और उसका निस्तारण करें। साथ ही, हस्तगत की गई समस्याओं को एक सप्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.