रुद्रपुर, जून 24 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज में कांग्रेसजनों ने नगर के मुख्य चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। बाद में एसडीएम कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। बुधवार को नगर के मुख्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक के मामले में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले में संबंधित मंत्री की जिम्मेदारी तय कर बर्खास्त करने की मांग की। आरोप लगाया कि मोदी सरकार पेपर माफिया के सामने बेबस है। परीक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी तय नहीं है। देश में पेपर लीक माफिया का जाल बिछा है। यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यह भी पढ़ें- नीट लीक मुद्दे पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा कांग्रेसजनों ने सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच करने, लीक मामले में प्रभा...