रुद्रपुर, मई 24 -- सितारगंज, संवाददाता। उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में शनिवार रात प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। रविवार सुबह गुस्साए परिजनों और समर्थकों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर कोतवाल सुंदरम शर्मा भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पति ने चिकित्सकों और अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। ग्राम तिलियापुर शक्तिफार्म निवासी सिकंदर कुमार ने बताया कि उनकी 30 वर्षीय पत्नी आरती को शनिवार रात करीब 8:30 बजे प्रसव पीड़ा होने पर उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद अस्पताल प्रशासन ने सामान्य प्रसव होने की बात कही। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि प्रसव के बाद रक्तस्राव नहीं ...