छपरा, मई 19 -- रिविलगंज। विधानसभा क्षेत्र की विधायक छोटी कुमारी ने मंगलवार को सिताबदियारा स्थित प्रभावती देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, ओपीडी व्यवस्था, दवा उपलब्धता, स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति और निर्माणाधीन भवनों का जायजा लिया। विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और ऑन-ड्यूटी डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों से प्रतिदिन आने वाले मरीजों और उपचार व्यवस्था के संबंध में बातचीत की। उन्होंने उपस्थिति पंजी की भी जांच की। यह भी पढ़ें- ड्यूटी पर सोते मिले डॉक्टर, विधायक छोटी कुमारी ने लगाई फटकारनिरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल के दवा भंडार का विशेष रूप से निरीक्षण करते हुए उपलब्ध दवाओं के स्टॉक की समीक्षा की। उन्होंने अधिकार...