बिजनौर, सितम्बर 9 -- सितम्बर- अक्टूबर में होने वाली गन्ना बुवाई में 0238 की बुवाई का लक्ष्य शून्य रहेगा। 0238 गन्ना प्रजाति में बीमारी को देखते हुए किसानों को जागरुक किया जाएगा कि 0238 के स्थान पर अन्य उन्नत गन्ना प्रजातियों की बुवाई करें। सितम्बर अक्टूबर में जिले में काफी किसान गन्ना बुवाई करते हैं। 0238 गन्ना प्रजाति के स्थान पर अन्य गन्ना प्रजातियों की बुवाई पर विशेष फोकस रहेगा। किसानों के लिए 0238 गन्ना प्रजाति वरदान से कम नहीं थी। जमाव से लेकर शानदार उत्पादन किसानों को मिला। इस प्रजाति से किसानों को खूब फायदा हुआ। किसान मालामाल हो गए। बाद में बीमारी के चलते किसानों को इस प्रजाति से काफी नुकसान भी हुआ।जिला यह भी पढ़ें- सितम्बर- अक्तूबर में 0238 से दूरी, अन्य प्रजातियों की बुवाई करेंगे किसान गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने कहा कि सि...