नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- भारत के बैंकिंग सेक्टर में एक बार फिर बड़ा आंदोलन शुरू होने वाला है। UFBU (United Forum of Bank Unions) ने पेंडिंग मांगों को लेकर देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है। UFBU का दावा है कि वह देश के 90% से अधिक बैंक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है। यूनियनों ने घोषणा की है कि सबसे पहले 11 सितंबर 2026 को एक दिन की हड़ताल होगी। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक 3 दिन की हड़ताल प्रस्तावित है। अगर सरकार और बैंक मैनेजमेंट ने उनकी डिमांड पर समाधान नहीं निकाला, तो 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है। इससे बैंक शाखाओं में कामकाज और ग्राहकों को मिलने वाली सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- दिग्गज निवेशक आशीष धवन ने इस कंपनी में खरीदे 35 लाख शेयर, 2 दिन में 9% उछला UFBU में 7 प्रमुख बैंक ...