सितंबर में सीमित बारिश से प्रदूषण बढ़ने की आशंका
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के लोगों के लिए अक्तूबर महीने में इस बार प्रदूषण का सितम पहले से ज्यादा हो सकता है। दिल्ली में इस बार सितंबर में सामान्य से 36 फीसदी कम बारिश हुई है। इसका असर अक्तूबर में बढ़े हुए प्रदूषण के रूप में देखने को मिल सकता है। दिल्ली में इस बार मानसून का सीजन मिला-जुला रहा। मानसून के सीजन में इस बार भले ही सामान्य से अधिक बारिश हुई हो, लेकिन राजधानी में इसकी दस्तक सामान्य से पांच दिन की देरी से हुई थी। मानसून की विदाई भी सामान्य से दो दिन पहले हो गई। दिल्ली के प्रदूषण के लिहाज से सितंबर की बारिश को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। दरअसल, सितंबर के महीने में हुई अच्छी बारिश होने और मानसून के देर तक टिके रहने से अक्तूबर में प्रदूषण के स्तर में भी सुधार देखने को मिलता है। इस बार सितंबर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.