नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- एमजी मोटर इंडिया की प्रीमियम D2-सेगमेंट SUV एमजी ग्लॉस्टर (MG Gloster) की बिक्री के हालिया आंकड़े चिंताजनक हैं। सितंबर 2025 में ग्लॉस्टर की बिक्री बेहद कम रही, जो साल-दर-साल (YoY) आधार पर भारी गिरावट दर्शाती है। सितंबर 2025 में एमजी ने ग्लॉस्टर की केवल 35 यूनिट्स की बिक्री की। सितंबर 2024 की तुलना में इसकी बिक्री में 88.4% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। यह MG के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि ग्लॉस्टर कंपनी के पोर्टफोलियो में एक प्रमुख और महंगी SUV है। यह भी पढ़ें- लोगों के दिमाग में घुस गईं इस कंपनी की कार, 3 दिन में 25,000 ग्राहक मिलेंगेMG ग्लॉस्टर की पिछले 6 महीने की बिक्री पिछले 6 महीने में MG ग्लॉस्टर की मात्र 102 यूनिट सेल हुई हैं। सितंबर 2024 की तुलना में इसकी बिक्री में 88.4% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। हालांक...