नई दिल्ली, अगस्त 31 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता मानूसन के तीन महीनों में सामान्य से करीब 14 फीसदी कम बारिश हुई है। अब आईएमडी ने मानसून के आखिरी महीने सितंबर के लिए भविष्यवाणी की है। विभाग ने कहा कि सितंबर में सामान्य से 91 फीसदी बारिश होने की संभावना है। सितंबर के लिए सामान्य बारिश 167.9 मिलीमीटर है। यह भी पढ़ें- भारत में अल नीनो का कितना असर? मॉनसून के 3 महीनों में सामान्य से इतना कम बरसे बादलसितंबर में बारिश का पूर्वानुमान आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सितंबर के दौरान देश के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। हालांकि उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, पूर्व , पूर्व मध्य और दक्षिण पूर्वी हिस्सों के कुछ इलाकों में बारिश सामान्य या सामान्य से अधिक हो सकती है। सितंबर के दौर...