सितंबर में शुरू होगी निर्माणाधीन एम्स की ओपीडी
रुद्रपुर, अगस्त 12 -- किच्छा, संवाददाता। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को खुरपिया स्थित निर्माणाधीन सेटेलाइट एम्स की कार्य प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को 10 सितंबर तक अस्पताल के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद शीघ्र ही ओपीडी शुरू करने की तैयारी है। खुरपिया में 351 करोड़ की लागत से 280 बेड क्षमता वाले सेटेलाइट एम्स का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सीपीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता उत्पल त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सालय के भूतल और प्रथम तल का कार्य 10 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। दो आवासीय भवनों का निर्माण पूरा कर उन्हें हस्तगत किया जा चुका है। शेष आवासीय भवनों का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। चिकित्सालय की सड़क और प्लांटेशन का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। डीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.