नई दिल्ली, अगस्त 6 -- Solar Eclipse 2025 September Effect: साल का दूसरा व आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और दक्षिण प्रशांत महासागर के कुछ कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारत में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा, जिसके कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। भारत में ग्रहण का कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं होगा लेकिन सूर्य की स्थिति में बदलाव होने के कारण इसका राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों पर सूर्य ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है जिसके कारण यह समय इनके लिए मुश्किलों, उलझन व मानसिक दबाव से भरा हो सकता है। सूर्य ग्रहण की अवधि में इन राशि वालों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। जानें इन राशियों के बारे में- 1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को सेहत के लिहाज से सतर्क रहना चाहिए। घरेलू मामलों को शांति व धैर्य स...