सितंबर में नए आईफोन पेश कर सकती है एप्पल
नई दिल्ली, अगस्त 6 -- एप्पल ने सितंबर में होने वाले अपने आईफोन लॉन्च कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी। इस इवेंट में कंपनी आईफोन 18 प्रो, आई फोन 18 प्रो मैक्स और पहली बार फोल्डेबल आईफोन पेश कर सकती है। लॉन्च कार्यक्रम सितंबर के पहले 15 दिनों में होगा। यह आठ या नौ सितंबर को हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की। कार्यक्रम से पहले कंपनी ने अमेरिका में अपने रिटेल स्टोर के कर्मचारियों के लिए एक लॉटरी शुरू की। इसके जरिए चुने गए कर्मचारियों को एप्पल पार्क कैंपस भेजा जाएगा, जहां वे कार्यक्रम के दौरान मदद करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.