नई दिल्ली, अगस्त 15 -- बारिश का सीजन सितंबर में लगभग खत्म होने लगता है और चारों तरफ हरियाली फैली होती है। मौसम में भी काफी सारी जगहों पर सुहावना हो जाता है। ना ज्यादा गर्मी और ठंड का नामोनिशान नहीं होता। ऐसे में घूमने के शौकीन लोग बैग पैक की तैयारी करने लगते हैं। आने वाले सितंबर महीने में अगर आप भी कहीं ट्रैवल पर जाने की सोच रहे तो इन ब्यूटीफुल डेस्टिनेशन को बेस्ट प्लेस माना जाता है। जहां पर आपको बारिश के बाद की हरियाली और सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं।कल्पा, हिमाचल प्रदेश पहाड़ों पर घूमने का शौक आपको हमेशा उधर ही खींचता है तो हिमाचल के छोटे से गांव कल्पा जाएं। बारिश के बाद ये जगह हरियाली से भरी होती है और भीड़भाड़, शोर-शराबे का नामोनिशान नहीं होता। बस सेब के बाग और पुराने मंदिरों, मोनेस्ट्री के दर्शन करने का मौका होता है। ये जगह आपकी थक...