नई दिल्ली, अगस्त 21 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में अब कारों की कीमत बढ़ने जा रही है। मारुति और हुंडई के बाद अब टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने अपनी कारों और एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी के पेट्रोल-डीजल इंजन और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है। नई कीमतें एक सितंबर से लागू होंगी। वाहनों की कीमतों में अधिकतम 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी। शुक्रवार को कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला कच्चा माल महंगा होने, अन्य इनपुट लागत में बढ़ोतरी और लगातार महंगाई का दबाव बने रहने के कारण लिया गया है। वाहनों की अलग-अलग मॉडल और उनके वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया। कंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने के एक बड़े हिस्से को वह खुद वहन कर रह...