गाज़ियाबाद, सितम्बर 21 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को लेकर विकास भवन सभागार में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीडीओ ने सितंबर महीने में एक हजार सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने के संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने सितंबर महीने में जिले में एक हजार सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न बैंकों में लंबित ऋण प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। बैठक में नेडा के परियोजना निदेशक जावेद खान ने बताया कि सितंबर महीने में अब तक कुल 517 सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। बाकि बचे 483 पैनल को लगाने हैं। वहीं, अधिकारी ने बताया कि अगस्त में निर्धारित 561 संयंत्रों के लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 740 सोलर रूफटॉप संयंत्र लग...