नई दिल्ली, अगस्त 29 -- साल 2026 अब तक ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी एक्साइटिंग रहा है। इस साल अब तक कई कंपनियों ने अपनी नई कारें और मौजूदा मॉडल के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च किया है। यही सिलसिला सितंबर में भी जारी रहने वाला है। इस महीने Maruti Suzuki के साथ Kia, BMW, Skoda, Renault और Porsche अपने नए मॉडल/फेसलिफ्ट लाने वाली हैं। अगर आप भी नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो सितंबर तक इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। फिलहाल आइए जानते हैं अगले महीने लॉन्च होने वाली टॉप 7 कारों के बारे में।1. मारुति बलेनो फेसलिफ्ट बलेनो फेसलिफ्ट को 5 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस प्रीमियम हैचबैक को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। अपडेट के तहत इसमें नई फ्रंट ग्रिल, हेडलैंप, बंपर और नए डिजाइन के अलॉय व्हील मिलेंगे। केबिन में बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्...