प्रयागराज, अगस्त 21 -- प्रयागराज। दिव्यांगजन विभाग की ओर वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिन पात्रों के खाते में पेंशन की पहली किस्त अब तक नहीं पहुंची है, उन्हें सितंबर में इसका भुगतान कर दिया जाएगा। विभाग के अनुसार दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान (दिव्यांग पेंशन) का लाभ पाने वाले 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पेंशनरों की पेंशन राशि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के तहत भेजी जानी है। इसके लिए भारत सरकार के निर्देश पर नई एसएनए स्पर्श प्रणाली लागू की जा रही है।निदेशालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग से हुई वार्ता के अनुसार सितंबर माह के अंतिम सप्ताह तक एसएनए स्पर्श प्रणाली को लागू कर छूटे हुए दिव्यांग पेंशनरों की पेंशन धनराशि भेजी जाएगी। यह भी पढ़ें- सितंबर तक खातों में पहुंचेगी पेंशन की रकम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...