आगरा, जून 3 -- विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बुधवार को कस्बा में मेरा युवा भारत, कासगंज के बैनर तले जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से युवाओं ने लोगों को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक किया। युवाओं ने सिढ़पुरा से पिथनपुर गोशाला मोड़ तक लगभग पांच किलोमीटर की साइकिल यात्रा की। पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवक सौरभ वर्मा ने यात्रा की जानकारी दी। इस मौके पर वेद प्रकाश वर्मा, गौतम सैनी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, ईंधन की खपत और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को देखते हुए साइकिल का उपयोग अत्यंत आवश्यक हो गया है। यह भी पढ़ें- युवाओं ने जागरूकता रैली से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश इस दौरान प्रांजुल वर्मा, विकास राजपूत, आर्यन राठौर, आयुष यादव, प्रतीक राजपूत, सूर्यांश राजपूत, मोहित शाक्य, ल...