सिढ़पुरा में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
आगरा, जून 10 -- विकास खंड क्षेत्र में गंजडुंडवारा रोड स्थित मोहनपुर तिराहा पर सिद्धार्थ नगर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मंगलवार की देर शाम शुरू हुआ। उद्घाटन सिढ़पुरा चेयरमैन प्रतिनिधि शम्मी कपूर गुप्ता, डा. अभिजीत शाक्य, डा. प्रभात आर्य, विनीत शाक्य, ऋषि गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। पहला मैच मार्किट क्रिकेट क्लब सिढ़पुरा एवं परवेज आरसीवी सिढ़पुरा की टीम के बीच हुआ। मार्किट क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 10 ओवर में 85 रन बनाए। परवेज आरसीवी सिढ़पुरा ने 86 रन बनाकर जीत हासिल की। मैन ऑफ मैच शोएब सैफी बने। वह 22 रन बनाकर नोट आउट रहे। इस दौरान कमेटी में डा. दीपरत्न शाक्य, अतुल कुमार, आकाश शाक्य, मनवीर शाक्य, दीपांशु शाक्य, नाजिम बरकाती, एम्पायर सुमित कुमार, मान सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.