सिढ़पुरा में कस्तूरबा छात्रावास में छात्रा की मौत के मामले में जांच शुरू
आगरा, अगस्त 3 -- सिढ़पुरा में कस्तूरबा आवासीय छात्रावास के कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले दसवीं की छात्रा के शव के मामले में तीन लोगों पर मुदकमा दर्ज होने के बाद जांच गति पकड़ गई हैं। पुलिस और प्रशासन की दो अलग अलग टीमें जांच करने में जुट गई हैं। प्रशासनिक टीम विभागीय जांच करके अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। वहीं सिढ़पुरा पुलिस ने म़ुकदमे की विवेचना शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में विद्यालय के चपरासी, प्रधानाचार्या एवं वार्डन को नामजद करते हुए छात्रा की मौत के मामले में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि, मुकदमे की विवेचना शुरू कर दी गई है, संबंधित आरोपियों से पूछताछ कर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। घटनास्थल का जांच के लिए गहनता पूर्वक निरीक्षण किया जाएगा। इस संबंध में फॉरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.